हज यात्रा और पास्पोर्ट
ज़ैनुलआबिदीन क़ास्मी
ख़ादिम जामिआ क़ास्मिय्या अशरफ़ुल उलूम नवाबगंज अलियाबाद ज़िला बहराइच
9670660363
पिछले दो वर्षों से वैश्विक संकट कोरोना के कारण सऊदी अरब के अलावा अन्य देशों के मुसलमानों को हज करने से रोक दिया गया है। इस अवधि के दौरान कई मुस्लिम पुरुष और महिलाएं जो अपने दिल में हज की तमन्ना लिए हूए थे, और इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रखी थी, उनका निधन हो गया।
अब जब्कि कोरोना महामारी समाप्त हो रही है, और धीरे-धीरे इसके प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं, यहांँ तक कि हरम शरीफ में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के इकट्ठा होने और समाजिक दूरी पर प्रतिबंध भी हटा लिया गया है।
कोरोना पर लगी रोक की समाप्ति को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दुनिया भर के मुसलमान सन: 1444हि०/2022ई० में हज कर सकेंगे। इन्शा अल्लाह
हमारे देश भारत से हज यात्रा की प्रक्रिया भी नवम्बर माह से शुरू होने की संभावना है।
सबसे पहले हज के लिए आवेदन करना यानि ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है।फॉर्म भरने के लिए आपके पास पास्पोर्ट होना जरूरी है।
इसलिए, जो हज करने का इरादा रखते हैं और उनके पास पास्पोर्ट नहीं है, उन्हें अभी से पास्पोर्ट के लिए आवेदन कर देना चाहिए। ताकि हज का फॉर्म भरने में दिक्कत न हो।
ऐलान आने के बाद हज फॉर्म लगभग दो से ढाई महीने यानी दिसम्बर के अंत या 15 जनवरी तक भरा जाएगा और लगभग एक महीने में पास्पोर्ट तैयार हो जाएगा, इसलिए जिनके पास पास्पोर्ट नहीं है, वो परेशान ना हों अभी बनवा सकते हैं।
पास्पोर्ट बनवाना बहुत आसान है, कम से कम दो डाक्यूमेंट (आधार कार्ड और बैंक पासबुक) होना बेहतर है, केवल आधार कार्ड से भी बनवाया जा सकता है लेकिन कुछ जगहों पर दो डाक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। और आधार कार्ड के साथ आप बैंक पासबुक के अलावा (पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी आदि और अन्य डाक्यूमेंट) भी संलग्न कर सकते हैं, लेकिन बैंक पास बुक संलग्न करना आसान है।
दोनों डाक्यूमेंट के आधार पर पहले पास्पोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और अपने नज़्दीकी पास्पोर्ट कार्यालय के लिए अप्वाइंटमेंट ले लें।
मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति पास्पोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
पास्पोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए आप YouTube पर जा सकते हैं और वीडियो खोज सकते हैं।
अतः हज यात्रियों (जो हज करने का इरादा रखते हैं) की एक सेवा इस तरह भी की जा सकती है कि मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग का उपयोग करने वाले हज यात्रियों का पास्पोर्ट आनलाइन आवेदन कर के पास्पोर्ट बनवाने में मदद करें।
इस पोस्ट को फॉरवर्ड करें!
No comments:
Post a Comment