Sunday, December 3, 2023

हज 1445 हि०/2024


हज 1445 हि०/2024

हज 2024 की पॉलिसी तैयार हो चुकी है, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी तब्दीलियाँ जारी हैं, उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2023 के इसी पहले हफ़्ते में हज का फ़ार्म भरने का एलान आजाएगा

जो हज़रात आने वाले साल में हज के मुक़द्दस सफ़र पर जाना चाहते हैं वह यह 👇🏻 चीज़ें तैयार रखें:
1) पास्पोर्ट
2) कोरोना वैक्सीन सर्टीफ़िकेट
3) बैंक पास बुक
4) पैन कार्ड
5) ब्लड ग्रुप (ख़ून जांच की रिपोर्ट)

जिन लोगों का पास्पोर्ट नहीं बना है वो अभी बनवा सकते हैं, पास्पोर्ट बनने में एक से डेढ़ महीने का वक़्त लगता है, और फ़ार्म भरने का वक़्त भी लगभग डेढ़ दो महीने तक रहेगा इसलिए अभी पास्पोर्ट के लिए अप्लाई करवा लें!

पास्पोर्ट बनवाने के लिए सबसे आसान यह तीन आई डी होती हैं:
(1) आधार कार्ड (आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी है)
(2) पैन कार्ड
(3) बैंक पास बुक

मुतअल्लिक़ा थाने में वेरीफाई के लिए तीन डॉक्यूमेंट्स देने पड़ते हैं:
(1) परिवार रजिस्टर की नक़ल (जो सेक्रेटरी से हासिल की जाती है)
(2) परिचय पत्र (जो प्रधान/चेयरमैन/वार्ड मेंबर/बी डी सी या सदस्य ज़िला पंचायत में से किसी के दस्तख़त के साथ प्रमाणित हो)
(2) बयान हलफ़ी (जो तहसील/कचेहरी के किसी वकील से बनवा लें)

हज का फ़ार्म भरवाने के लिए हम से संपर्क कर सकते हैं, फ़ार्म भरने से लेकर हज के लिए रवानगी तक मुकम्मल रहनुमाई करता रहूँगा।
इन शा अल्लाह 

ज़ैनुलआबिदीन क़ासमी
ख़ादिम जामिया क़ासमिया  अशरफ़ुल उलूम नवाबगंज अलियाबाद ज़िला बहराइच यू०पी
9670660363

No comments:

Post a Comment