हज 1445 हि0/2024 के लिए ऑनलाइन फ़ार्म भरना शुरू
इंतिज़ार की घड़ियाँ हुईं ख़त्म
हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने अपने ऑफ़िशियल वेबसाइट पर हज का फ़ार्म भरने के सिलसिले में एलान जारी कर दिया है।
इस एलान के मुताबिक़ हज के फ़ार्म 4/ दिसंबर से 20/ दिसंबर तक भरे जाएंगे।
हज का फ़ार्म वही लोग भर सकते हैं, जिन के पास्पोर्ट की समाप्ति तिथी 31 /जनवरी 2025 के बाद तक हो, लिहाज़ा जिनके पास्पोर्ट की मुद्दत इस से पहले ख़त्म हो रही हो वह अपना पास्पोर्ट पुन: जारी करवा लें।
इससाल भी तमाम हिन्दुस्तानी हाजियों की रिहाईश मक्का मुकर्रमा के अज़ीज़िया इलाक़े ही में रहेगी।
इससाल एक ग्रुप में ज़्यादा से ज़्यादा पाँच लोग हो सकते हैं।
फ़ार्म भरवाने के लिए यह चीज़ें होनी चाहिए:
1) मोबाइल नंबर
2) ईमेल आई डी (ये ज़रूरी नहीं है)
3) पास्पोर्ट (जिसकी समाप्ति तिथी 31 जनवरी 2025 के बाद तक हो)
4) एक फ़ोटो
5) बैंक पास बुक
6) ख़ून जांच की रिपोर्ट
7) कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ की सर्टीफ़िकेट
8) वारिस की मुकम्मल तफ़सील (नाम, बाप का नाम, पता, मोबाइल नंबर, हाजी से उस का रिश्ता)
9) आधार नंबर (यह ज़रूरी नहीं है)
10) पैन कार्ड नंबर
नोट: बैंक पास बुक और पैन कार्ड नंबर ग्रुप के किसी एक फ़र्द का होना भी काफ़ी है।
फ़ार्म भरवाने के लिए मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं।
ज़ैनुल आबिदीन क़ासमी
ख़ादिम जामिया क़ास्मिया अशरफ़ुल उलूम नवाबगंज अलियाबाद ज़िला बहराइच
9670660363
No comments:
Post a Comment